राकेश,ऊना: जिला ऊना के अम्लैहड गांव में इन दिनों तेंदुए के आ+तंक से लोग घबराए हुए हैं। यहां रविवार को सहेली के घर से पढ़कर वापस लौट रही एक लड़की पर तेंदुए ने अचानक हम+ला कर दिया। तेंदुआ लड़की को घसी+टता हुआ कुछ दूर ले गया और लड़की बेहोश हो गई। गनीमत रही कि तेंदुआ किसी की आवाज सुनाई देने पर तुरंत लड़की को छोड़कर भाग गया। होश आने पर लड़की ने अपने परिजनों को संपर्क किया और सूचना वन विभाग को दी गई।
इस हमले में लड़की को मामूली खरोच आई हैं। लड़की बिल्कुल सुरक्षित हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने गांव से लोगों से मिलकर इस पूरी घटनाक्रम की जानकारी हासिल की हैं। वन विभाग के सीनियर अधिकारी सुशील कुमार ने बताया की लड़की बिल्कुल स्वस्थ है और उन्हें मामूली खरोच आई हैं। वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में जल्द पिंजरा लगाए जाने की बात कर रहा हैं।
वहीं ऊना के साथ लगते पनोह गांव में भी तेंदुए के देखे जाने से लोग दहशत में हैं। तेंदुए का सड़क पर घूमते हुए का वीडियो भी वायरल हो रहा हैं।
