बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर जिला के जुखाला क्षेत्र में आजकल तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। आदमखोर तेंदुए ने गौशाला का दरवाजा तोड कर अंदर मौजूद बीकरियो को अपना शिकार बनाया है, जिससे लोगों में अब दहशत का माहौल है।
भोली पंचायत के लोगों ने बताया की तेंदुए की दहाड़ उन्हें रात और सुबह के समय सुनाई देती है, जिससे हर समय उन्हें तेंदुए से हमले का डर बना हुआ है। क्षैत्र में बुजुर्गों व बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है और हर समय तेंदुए के हमले का डर बना हुआ है। पंचायत के निवासी बंसीराम ने कहा कि वाइल्ड लाइफ के कर्मी जल्द से जल्द जाल या पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाए, ताकि लोग चैन की नींद सो सकें।
