संजु चौधरी, शिमला: प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात तेज एक तेज रफ्तार बेकाबू जिप्सी ने सड़क पर चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया,जिससे व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी में सवार 6 लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी में भर्ती किया गया हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी के तहत यह हादसा चलौंठी – संजौली सड़क पर हुआ हैं। जहां चंडीगढ़ नंबर ( CH01CF 9736 ) की गाड़ी कुफरी से शिमला की ओर आ रही थी तो शिमला के उपनगर संजौली चलौंठी बाइपास वर्कशॉप के पास वह अचानक अनियंत्रित हो गई। पहले गाड़ी पैराफिट से टकराई उसके बाद सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति के ऊपर चढ़ गई ओर फिर रोड पर पलट गई।
गाड़ी ने जिस व्यक्ति को कुचला उसे स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था जहां व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान पवन के तौर पर हुई हैं, जो पेशे से मैकेनिक था और अपनी दुकान बंद करके सड़क पार खड़ी स्कूटी के पास जा रहा था। तभी पीछे से आ रही जिप्सी ने उसे टक्कर मार दी , जिसमें पवन मौके पर गंभीर रूप से घायल हुआ।
गाड़ी सवार घायलों में यह हैं शामिल
इस हादसे में जहां एक व्यक्ति की जान गई हैं तो वहीं जीप में सवार अन्य 6 लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में हर्ष 22 साल, पुरुषोत्तम 27 साल, अमन वर्मा 21 साल, प्रवीण 27 साल, ममता 35 साल और ज्योति 26 साल शामिल हैं । सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है । पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी छानबीन शुरू कर दी हैं।
