By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: चुराह में तेंदुए की दहशत, एक हफ्ते से सक्रिय, प्रशासन ने तेज की कार्रवाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > चुराह में तेंदुए की दहशत, एक हफ्ते से सक्रिय, प्रशासन ने तेज की कार्रवाई
himachalNews

चुराह में तेंदुए की दहशत, एक हफ्ते से सक्रिय, प्रशासन ने तेज की कार्रवाई

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/04/27 at 5:28 PM
Share
चंबा/मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र के भंजराडू इलाके में पिछले एक सप्ताह से तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में भारी डर का माहौल बना हुआ है। रिहायशी क्षेत्रों के आसपास बार-बार तेंदुए के देखे जाने की घटनाओं ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग और वन्य जीव प्राणी विभाग से लगातार संपर्क किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। इसके बाद प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग उठाई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ रात के समय ज्यादा सक्रिय रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खास चिंता बनी हुई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।वहीं, उपमंडल चुराह के एसडीएम राजेश कुमार जरियाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले एक सप्ताह से तेंदुआ रिहायशी इलाकों में देखा जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि पहले वन मंडल को सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर अब चीफ कंजरवेटर ऑफ फॉरेस्ट को पत्र लिखा गया है। प्रशासन का प्रयास है कि समय रहते तेंदुए को पकड़ा जाए और किसी भी प्रकार के जानी-माली नुकसान से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।
TAGGED: Chamba Leopard terror in Churah
Chandrika April 27, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनगणना-2027 के लिए डिजिटल तैयारी तेज, लोगों को ऑनलाइन एंट्री के लिए किया जाएगा प्रेरित
Next Article ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

छोटा शिमला चौक में हादसा, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग घायल

Ago

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 100 दिन निःशुल्क ऑनलाइन योग सत्र शुरू

Ago

आदि हिमानी चामुंडा में सुविधाओं को मिलेगा नया स्वरूप, प्रशासन ने तैयार की कार्ययोजना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?