चिंतपूर्णी:विकास शर्मा(TSN)-शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मन्दिर में लगी हुई लिफ्ट दो दिन बाद भी ठीक नहीं हो पाई है.इस कारण मन्दिर आने वाले दिव्यांग व चलने में असमर्थ श्रदालुओं को सबसे ज्यादा परेशानी आ रही है.
ऐसे श्रदालुओं को कभी लिफ्ट के पास पहुंचकर धक्के खाने पड़ रहे हैं तो कभी मन्दिर जाने के लिए मन्दिर के आऊटगेट तक पहुंचना पड़ रहा है ऐसे श्रदालु जो कि चलने फिरने में असमर्थ हैं उन्हें मजबूरन पचास से साठ सीढियां चढ़कर मन्दिर के कैंपस में पहुंचना पड़ रहा है.शनिवार को ऐसे कई श्रदालु मन्दिर आते हुए दिखे जो कि लिफ्ट के खराब होने के कारण मन्दिर प्रशासन की व्यवस्थाओं को भी कोसते नजर आए और रविवार को आने वाले श्रद्धालुओं को भी कोई राहत मिलने के आसार नहीं है।
