चम्बा,मंजूर पठान(TSN):चंबा के अंतर्गत आने वाले चुराह विधानसभा क्षेत्र के तीसा और कोटि उपमंडल में पिछले काफी समय से बिजली के मीटर नही आने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.वहीं सरकार ने विभाग को 2000 के करीब मीटर भेज कर राहत देने का काम किया है,विभाग से नए मीटर प्राप्त कर सकते है. ये जानकारी उपमंडलो के साथ भी सांझा कर दी गई है।
अधिशाषी अभियंता परवेश ठाकुर ने मीडिया से जानकारी सांझा करते हुए कहा कि पिछले काफी समय से बिजली के मीटर नही आने से परेशानी हो रही थी,लेकिन विभाग ने चंद मंडल के अलग अलग उप मंडल को 2000 के आसपास मीटर नए भेजे है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।
