मंडी : धर्मवीर (TNS)- मंडी जिला की सबसे ऊंची चोटी शिकारी देवी में हल्की बर्फबारी देखने को मिली है। शिकारी देवी में सोमवार को करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई हैं।
करीब दो घंटे तक चली बर्फबारी से मंदिर का नजारा चांदी से कम नहीं था। इस बार समय से पहले ही हुई इस बर्फबारी से क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। वहीं कमरु घाटी में भी बारिश के साथ बर्फ के फाहे गिरे हैं। मंडी जिला के अनेक क्षेत्रों में सोमवार दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिसके मौसम में काफी गिरावट हो गई है। जिला में हुई बारिश और बर्फबारी से एकाएक ठिठुरन बढ़ गई है और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।
