नालागढ़ : जगत सिंह (TNS)- नालागढ़ के गांव स्लैहड़ा में पिछले 15 सालों से ग्रामीण एक गली के निर्माण को लेकर सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे, लेकिन ना तो सरकार की ओर से गली बनाने को लेकर गंभीरता दिखाई गई और ना ही पंचायत के माध्यम से इस गली के निर्माण को लेकर काम किया गया । अब ग्रामीणों ने खुद ही अपनी इस गली की गंभीर समस्या को देखते हुए पैसा एकत्रित किया और खुद ही गांव वासियों एवं युवाओं ने इकट्ठे होकर इस गली का निर्माण करवा दिया है।
ग्रामीणों ने कहा कि वह पिछले 15 सालों से इस गली के निर्माण को लेकर दर-दर की ठोकरे खा रहे थे, लेकिन ना तो पंचायत प्रधान की ओर से उनकी समस्या को गंभीरता से लिया गया और ना ही सरकार की ओर से उनकी गली का निर्माण करवाया गया।उन्होंने कहा कि इस गली की खस्ता हालत के कारण आए दिन यहां पर हा+दसे होते थे और कोई ना कोई व्यक्ति घायल होता ही रहता था और अब इस गली का निर्माण उन्होंने खुद ही करवा दिया है और अब ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी।उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी देकर कहा है कि अगर गांव में रुके हुए विकास कार्य को नहीं करवाया गया तो वह आने वाले लोकसभा व आगली अन्य तरह के चुनावों का वहिष्कार करेगें और गांव में किसी भी नेता को घुसने तक नहीं देंगे।
