By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: आखिर 5 सालो बाद भूतनाथ पुल से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही…छोटे वाहनों को फिलहाल अनुमति
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > आखिर 5 सालो बाद भूतनाथ पुल से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही…छोटे वाहनों को फिलहाल अनुमति
himachalNews

आखिर 5 सालो बाद भूतनाथ पुल से शुरू हुई वाहनों की आवाजाही…छोटे वाहनों को फिलहाल अनुमति

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/10/16 at 8:22 PM
Share

कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा ( TNS)- जिला कुल्लू के मुख्यालय सरवरी में बने भूतनाथ पुल पर आखिर 5 सालों के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सोमवार को सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा यहां पुल से छोटे वाहनों को भारी झंडी दिखाई गई और अब छोटे वाहन भूतनाथ पुल से सरवरी होते हुए ढालपुर पहुंच सकेंगे।भूतनाथ पुल बीते 5 सालों से खराब चल रहा था और इस पुल को लेकर कई बार विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन भी किए गए। अब लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है और छोटे वाहनों को फिलहाल यहां से जाने की इजाजत दी जा रही है। जल्द ही बड़े वाहनों के लिए फिर से इसका ट्रायल किया जाएगा। ताकि बड़े वाहन भी यहां से गुजर सके।

सरवरी में 1 हजार वाहनों की पार्किंग भी जनता को समर्पित

सोमवार को सरवरी में नागरिक अभिनंदन समिति के द्वारा एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीपीएस सुंदर ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसी कार्यक्रम के दौरान सीपीएस सुंदर ठाकुर के द्वारा भूतनाथ पुल पर छोटे वाहनों को चलाने के लिए हरी झंडी दिखाई गई तो वही खोरी रोपा में नगर परिषद कुल्लू के द्वारा बनाई गई अस्थाई पार्किंग को भी अब खोल दिया गया है। ताकि दशहरा उत्सव के दौरान यहां पर लोगों को अपने वाहन पार्क करने की सुविधा मिल सके। गौर रहे की भूतनाथ पुल में दरारें आने के चलते इसे 5 साल पहले वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। उसके बाद लोक निर्माण विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत करने की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। लेकिन समय पर इसका कार्य पूरा नहीं हो पाया। ऐसे में पूर्व में विधायक रहते हुए सुंदर ठाकुर के द्वारा इस पुल की शव यात्रा भी निकाली गई थी। तो वहीं विभिन्न संगठनों के द्वारा भी पूर्व भाजपा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया था। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही इसकी मरम्मत कार्य को तेज किया गया और अब यहां पर वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई।

आने वाले दिनों में बड़े वाहनों को भी दी जाएगी अनुमति

सीपीएस सुंदर ठाकुर ने कहा कि इस पुल को लेकर पहले भी कई बातें हुई। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया। फिलहाल छोटे वाहनों को गुजरने की अनुमति दी गई है और आने वाले दिनों में बड़े वाहनों को भी इस पुल से गुजारा जाएगा। वही शहरी लोगों के द्वारा जो नागरिक अभिनंदन समारोह रखा गया है। उससे पता चलता है कि वह कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों से काफी खुश है।

TAGGED: Kullu bhootnath bridge
Chandrika October 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला के नाभा में युवा कला केंद्र पिछले 50 वर्षों से कर रहा है रामलीला का मंचन
Next Article शिकारी देवी में हल्की फुल्की बर्फबारी…कमरू घाटी में भी गिरे फाहे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?