राकेश,ऊना: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस , औद्योगिक पैकेज और ड्रग पार्क के ज़रिए रोजगार के लिए मोदी सरकार को दिया श्रेय । औधोगिक पैकेज बंद करने और ड्रग पार्क में रोड़े अटकाने के लिए विपक्ष को घेरा , यदि विचार था तो पूर्व काँग्रेस सरकार में करते । बोले ओपीएस के नाम पर कर्मचारियों को गुमराह कर रही काँग्रेस , राजस्थान-छत्तीसगढ़ में लागू नहीं किए जाने का दिया आधार । ऊना में सड़क हादसे में 5 मृत्यु पर जताया शोक।
राकेश,ऊना: प्रदेश में एनपीएस संघ के कर्मचारी पेंशन बहाली की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे हुए है। ऐसे में इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि प्रदेश के कर्मचारियों की ओपीएस की मांग के मद्देनजर इस विषय पर गंभीर रूप चिंतन किया जा रहा है। उन्होंन कर्मचारियों की अधिकांश मांगे सरकार की ओर से माने जाने का दावा भी किय। यह दावे मुख्यमंत्री ने ऊना में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष किए है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने ओपीएस को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला । उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से सत्ता में आने पर ओपीएस बहाल किए जाने के बात की जा रही है। पर कांग्रेस शायद यह भूल गई है कि उन्हीं के शासनकाल में ओपीएस बंद की गई थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी इस तरह की घोषणाएं कांग्रेस की ओर से की गई थी और अब हिमाचल में भी इन घोषणाओं का यही हाल होने वाला है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में औद्योगिक पैकेज के लिए पूर्व में अटल बिहारी वाजपेई सरकार और वर्तमान में मोदी सरकार को श्रेय दिया। उन्होंने बल्क ड्रग पार्क लाने में की गई मेहनत के लिए हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही की जमकर प्रशंसा की , जबकि इस ड्रग पार्क को लाने का पूरा श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल के उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर सहित उद्योग निगम उपाध्यक्ष रामकुमार को दिया। मुख्यमंत्री ने इसके माध्यम से 30 हज़ार से अधिक रोजगार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मिलने का भरोसा भी दिया। उन्होंने हरोली में इसके लिए पूरे संसाधन उपलब्ध होने का भी दावा किया ।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक पैकेज समय से पूर्व बंद करने के लिए कांग्रेस को जमकर लताड़ा। इसके साथ ही बल्क पार्क की राह में अदालती केस कर रोड़े अटकाने के लिए भी कांग्रेस नेताओं की जमकर खिंचाई की ।
ऊना में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रविवार देर रात ऊना में हुए एक सड़क हादसे में 5 लोगों की आकस्मिक मृत्यु पर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को उचित कार्रवाई किए जाने के निर्देश भी दिए।
