राकेश,ऊना: प्रदेश में कांग्रेस सरकार की ओर से की गई सीपीएस की नियुक्तियों पर भाजपा कांग्रेस पर हमलावर होती हुई नजर आ रही हैं। इस मामले को लेकर भाजपा ने भाजपा अब न्यायालय तक पहुंच चुकी हैं। वहीं कांग्रेस सभी ऐसे मुद्दे पर बीजेपी को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार होकर आ रही है गुरुवार को ऊना पहुंचे हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भारतीय जनता पार्टी की हिमाचल इकाई पर आपसी खींचतान का आरोप लगाया हैं। उन्होंने स्वयं यानी मुकेश अग्निहोत्री के बिना भाजपा की राजनीति को अधूरा बताया हैं।
वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से उप मुख्यमंत्री पद और सीपीएस के पदों को प्रदेश हाईकोर्ट में चुनौती दिए जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देश में ऐसी व्यवस्थाएं आजादी के समय से चली आ रही है और राजनीति में भाजपा को हराने की तरह ही कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया में भी भारतीय जनता पार्टी को हरा डालेगी।
