नाहन : देवेंद्र कुमार -धोलाकुआं क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ स्थानीय लोगों ने मोर्चा खोला है। लगातार इकाई द्वारा नियमों को ताक पर रखकर फैलाए जा रहे प्रदूषण को लेकर आज सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरे हैं । स्थानीय लोगों ने इकाई प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं ।
स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में स्थित एक औद्योगिक इकाई लगातार नियमों को ताक पर रखकर प्रदूषण फैला रही है । उन्होंने कहा कि इकाई द्वारा फैलाई जा रहे प्रदूषण से जहां क्षेत्र में बीमारियों का आलम है तो वही गांव में रहना अब स्थानीय लोगों के बस से बाहर हो चला है । उन्होंने कहा कि जहां घरों में खाना-पीना और सोना दुश्वार हुआ है तो वहीं छोटे बच्चे व बुजुर्ग बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं । लगातार औद्योगिक इकाई नियमों को ताक पर रखकर कार्य कर प्रदूषण फैला रही है। जिसकी शिकायत जिला प्रशासन समेत संबंधित प्रदूषण नियंत्रण विभाग को कई मर्तबा की जा चुकी है,लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है । उन्होंने बताया कि आज मजबूरन स्थानीय लोगों ने सड़कों पर उतर कर अपना रोष जाहिर किया है । उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समाधान नहीं होता तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने पर विवश होंगे ।
