राहुल चावला ,धर्मशाला: कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद किशन कपूर ने अपने पैतृक गांव खनियारा में पत्नी व बेटे सहित मतदान किया। इस मौके पर सांसद किशन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा की प्रदेश में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी और भाजपा पुनः सत्ता में नया रिवाज बनाएगी।
सांसद किशन कपूर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में हिमाचल प्रदेश में आम जनता के लिए जो योजना लाई है और अभूतपूर्व विकास हुआ। हमेशा से ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश पर हमेशा ही आशीर्वाद रहा है।
किशन कपूर ने कहा कि प्रदेश में कोई भी ओपीएस का मुद्दा नहीं है। जो लोगों के काम थे ओर प्रदेश में कई सारी योजनाएं शुरू की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि ओपीएस के ऊपर सही कदम उठाया जाएगा । भारतीय जनता पार्टी स्पष्ट बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएगी।
