सिरमौर (एकता): सिरमौर जिले के शिलाई के मुणाना गांव की 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मतदान के लिए जाते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मृतक महिला की शिनाख्त झुमा देवी के तौर पर हुई है।
बता दें कि महिला घर से पोलिंग बूथ के लिए निकली थी। लेकिन कुछ दूरी पर पहुंचते ही उसकी तबीयत खराब हो गई। जिससे अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला घर से पैदल ही मतदान केंद्र आ रही थी। गांव की बुजुर्ग महिला वोट डालने को लेकर काफी खुश थी। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
