नाहन :देवेंद्र कुमार -डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा है सिरमौर जिला में राहत एवं पुनर्वास समिति के निर्देशों के बाद पुनर्वास और राहत का कार्य तेजी से चल रहा है और प्रभावितों तक हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है फिर चाहे वह नुकसान सरकारी तौर पर हो या निजी तौर पर।
मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि सभी विभाग सक्रियता के साथ काम में जुटे हुए हैं ताकि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो सके । उन्होंने कहा कि राहत एवं पुनर्वास समिति के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग को अभी तक करीब दो करोड़ 58 लाख रुपए की राशि जारी की गई है ताकि बारिश से अवरुद्ध सड़कों की स्तिथि को जल्द सुधारा जा सके। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग को 1 करोड़ 25 लाख और बिजली महकमे को 68 लाख की राशि प्रदान की जा चुकी है। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की तरफ से अभी तक 10 करोड़ की मदद सिरमौर जिला को मिली है, जिला में भारी बारिश से करीब 290 करोड रुपए का नुकसान हुआ है।
