By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पिता का बेटी के लिए प्यार,18वें जन्मदिन पर खास और अलग तोहफा देने की चाह में चांद पर ख़रीदी ज़मीन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पिता का बेटी के लिए प्यार,18वें जन्मदिन पर खास और अलग तोहफा देने की चाह में चांद पर ख़रीदी ज़मीन
himachalNews

पिता का बेटी के लिए प्यार,18वें जन्मदिन पर खास और अलग तोहफा देने की चाह में चांद पर ख़रीदी ज़मीन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/07 at 6:56 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर: एक पिता को अपनी बेटी के जन्मदिन पर आपने अनेकों ही तरह के अलग-अलग तोहफे देते हुए देखा और सुना होगा लेकिन हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक पिता ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसको अलग और अनोखा तोहफा दिया हैं। बेटी को उसके 18 वें जन्मदिन पर कुछ खास और अनोखा तोहफा हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर निवासी एडवोकेट अमित शर्मा देना चाहते थे। काफी सोच विचार करने के बाद उन्होंने अपनी बेटी के दिन को खास बनाने के लिए उसके लिए खास तोहफा भी तलाश लिया।
एडवोकेट अमित शर्मा की ओर से अपनी बेटी को उसके जन्मदिन पर तोहफे के रुप में देने के लिए चांद पर जमीन ख़रीदी गई हैं। अमित शर्मा की बेटी तनीशा शर्मा का 18वां जन्मदिवस आठ अगस्त को हैं, जिसके लिए उन्होंने यह खास तोहफा अपनी बेटी को दिया हैं। बेटी के जन्मदिन पर कुछ अलग करने की चाह में उन्होंने चांद पर आठ कनाल जमीन खरीदी हैं। खरीदी गई जमीन के दस्तावेज भी लॉस एंजल्स की इंटरनेशनल लुनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से अमित शर्मा को भेज दिए गए हैं।
अमित शर्मा की बेटी तनीशा शर्मा चंडीगढ़ में जमा दो की पढ़ाई के बाद कोचिंग ले रही हैं। तनीशा के 18वें जन्मदिन पर पिता ने अनूठा तोहफा दिया हैं। बेटी तनीशा भी अपने 18वें जन्मदिवस पर पिता से यह गिफ्ट पाकर बेहद खुश हैं।
अमित शर्मा की दो बेटियां हैं और इससे पहले वह अपनी छोटी बेटी के जन्मदिन पर है 1 साल पहले अंगदान करने का फैसला भी ले चुके हैं। अंगदान के लिए लोगों कों प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने यह निर्णय लिया था।
कुछ अलग करने की चाहत में लिया निर्णय
एडवोकेट अमित शर्मा का कहना है कि बेटी के लिए कुछ अलग करने की चाहत में उन्होंने चांद पर जमीन खरीदने का निर्णय लिया। इस निर्णय को लेने के पीछे उनका लक्ष्य यही था कि उनकी बेटी उनके तोहफे को याद रखे। अमित का कहना है कि छोटी बेटी के जन्मदिन पर उन्होंने अपने शरीर के आठ अंग दान करने का निर्णय लिया था।
TAGGED: 18th birthday, daughter, Father's, gift, hamirpur, land, love, on moon
admin August 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सिरमौर जिला में भारी बारिश से करीब 290 करोड का नुकसान
Next Article धर्मशाला में भारी बारिश का कहर,ज़मीन धंसने से कोतवाली बाज़ार में गिरी दुकानें,भारी नुकसान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

बहडाला जिला परिषद वार्ड में अविनाश मैनन का जनसंपर्क तेज, बोले— जनता के अधिकारों के लिए करूंगा संघर्ष

Ago

एचपीसीए की अंडर-16 चैंपियनशिप में छाए मंडी के खिलाड़ी, विजेता बनकर लौटे

Ago

चमनेड वार्ड में नीरज ठाकुर ने जनसंपर्क अभियान को दी नई रफ्तार

Ago

पूरे सैन्य सम्मान के साथ विदा हुए जवान अभिषेक कुमार, नौहगी गांव में पसरा मातम

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?