By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हर सीट पर खिलेगा कमल..कांग्रेस पर जाति की राजनीति करने का आरोप -अनुराग ठाकुर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हर सीट पर खिलेगा कमल..कांग्रेस पर जाति की राजनीति करने का आरोप -अनुराग ठाकुर
himachalpolitical

हर सीट पर खिलेगा कमल..कांग्रेस पर जाति की राजनीति करने का आरोप -अनुराग ठाकुर

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/03 at 3:01 PM
Share

हमीरपुर:अरविन्द सिंह (TSN)-उपमंडल सुजानपुर के चौगान में शुक्रवार को सुजानपुर भाजपा मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्यातिथि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की.इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता भी मौजूद रहे।अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल की हर सीट पर कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आजाद उम्मीदवारों के चुनाव भी जल्द होने की संभावनाएं हैं। लोकसभा तथा विधानसभा सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हर समुदाय के लोगों के उत्थान के बारे में सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कहीं पर कोई भेदभाव नहीं किया जबकि कांग्रेस जाति की राजनीति करने पर उतारू हैं। यह क्षेत्रवाद की राजनीति करने पर उतर आए हैं।उन्होंने कहा कि एससी,एसटी का हक काटकर कांग्रेस ने दिया है तो मुसलमानों को दिया है।उन्होंने कहा कि कितनी तुष्टिकरण की राजनीति करोगे।उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने डेढ़ साल में 28 हजार करोड़ का कर्ज लिया है। इतना कर्ज लेने के बाद भी महिलाओं के खाते में 1500 रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि दो रुपए गोबर खरीदने की बात कही गई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं। जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया गया है।उन्होंने कहा कि बागवानों को अपनी बागवानी के उचित दाम नहीं मिले। पांच लाख रुपए नौकरियां देने का वायदा भी पूरा नहीं हो पाया है। यदि इन नौकरियां को 68 विधानसभा क्षेत्र में बांट दिया जाए तो आठ हजार नौकरी विधानसभा स्तर पर आती है लेकिन कोई नौकरी नहीं दी गई।

गांधी परिवार पर कसा तंज

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बीच महिलाओं की हालत क्या हो गई है। जब प्रियंका गांधी को टिकट नहीं मिल पा रही तो बाकि बहनों की स्थिति वहां क्या होगी।अमेठी, रायबरेली में ऐसा था कि जब सोनिया गांधी लड़ते थे तो महिला को टिकट मिलती थी।इस बार वहां से महिला का पत्ता काट दिया गया है.राहुल गांधी के जीजाजी भी टिकट मांग रहे थे,लेकिन राहुल गांधी ने एक तीर से दो निशाने किए न प्रियंका को टिकट न बाड्रा को।उन्होंने कहा कि आज हर जगह कांग्रेस सिमटती हुई नजर आ रही है। कहीं न कहीं इसके पीछे कारण अदंरूनी कलह भी है और कांग्रेस आत्मविश्वास भी खो चुकी है।

TAGGED: Hamirpur BJP Panna Pramukh conference
Chandrika May 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश,बोले शिमला उनकी जन्मभूमि और पूरा हिमाचल व देश कर्मभूमि
Next Article देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के वॉयस प्रेसिडेंट बने मंडी के आकाश ठाकुर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

डॉक्टर डे पर आईजीएमसी में स्वास्थ्य सेवाओं के भविष्य पर मंथन, आधुनिक अस्पताल प्रबंधन पर हुई विशेष सीएमई

Ago

उत्तराखंड के अधिकारियों ने एचपीसीडीपी-II मॉडल का किया अध्ययन, आधुनिक बागवानी तकनीकों की ली जानकारी

Ago

ढलियारा के खतरनाक मोड़ पर फिर हादसा, सामान से भरा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

Ago

ढलियारा कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स 10 दिवसीय एटीसी-245 प्रशिक्षण शिविर में लेने पहुंचे भाग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?