मंडी : धर्मवीर (TSN)- हिमाचल प्रदेश में लवन बैंड के नाम के मशहूर गायक अभिषेक बिष्ट ने अपना नया गाना रिलीज कर दिया है। इस गाने का नाम “पहाड़ां” है और इसे हिमाचल की खूबसूरत वादियों में ही फिल्माया गया है। पहाड़ां गाने को अभिषेक बिष्ट ने ही लिखा है और गाने की कंपोजिशन भी उन्होंने स्वयं की है। इसके अलावा गाने मे बतौर एक्टर अभिनय भी अभिषेक बिष्ट ने ही किया है। 3 दिन पहले इस गाने को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है जिसे अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं।
हिमाचल की खूबसूरत वादियों में फिल्माया है यह गाना
मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान गायक अभिषेक बिष्ट ने बताया कि इस गाने को उन्होंने सन 2000 में अपनी स्नातक की पढाई के दौरान लिखना शुरू किया है। पहाड़ां लव सॉन्ग है और स्नातक की पढ़ाई के दौरान शिमला की एक लड़की पर उन्होंने यह गाना लिखा है। लमन प्रोडक्शन के बैनर तले इस गीत को हिमाचल के खूबसूरत स्थानों पर फिल्माया गया है जिसमें जिस्पा, मनाली, बीर बिलिंग, पालमपुर और धर्मशाला शामिल हैं। लमन प्रोडक्शन के बैनर तले जारी किया गया। गाने का प्रोजेक्ट रूपेंद्र ठाकुर का है और इसे संगीत जतिन बिष्ट ने दिया है। गाने के माध्यम से उन्होंने लोगों को यह प्रेरणा देने की कोशिश की है कि किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए।
जल्द ही बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के रूप में करेंगे काम
वहीं इस मौके पर उन्होंने कहा कि जल्द ही वे बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी दूसरी बड़ी पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। जिसको लेकर उन्होंने काम करना शुरू कर दिया है। अभिषेक बिष्ट ने कहा कि हिमाचल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरकार व प्रशासन के द्वारा हिमाचली व लोक गायकों की अनदेखी लगातार की जा रही है। यदि किसी हिमाचली गायक को हिमाचल में होने वाले कार्यक्रमों में बुलाया भी जाता है तो उसे उसे तरह का मान सम्मान नहीं मिलता है। जिस तरह हिमाचल के अलावा अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को ज्यादा तवज्जो दी जाती है। जबकि हिमाचल की लोक कला और संस्कृति को यही गायक आगे लेकर जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन्हीं हिमाचली गायको ने आज देश सहित विदेशों में भी अपनी गाय की का जादू बिखेरा है।
बता दें कि लवन बैंड के मशहूर गायक अभिषेक बिष्ट मंडी शहर के भगवान मोहल्ला के निवासी हैं। शिव कैलाशो के वासी धोली धारों के राजा, काली घघरी, रावी आदि गानों को लोगों ने खूब पसंद किया है। शिव कैलाशो के वासी धोली धारों के राजा इनका गाना विदेशों में भी खूब पसंद किया गया है।
