नाहन/देवेन्द्र कुमार: महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर जिला मुख्यालय नाहन में वैश्य समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल विशेष तौर पर मौजूद रहे। वैश्य सभा नाहन के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के मौके पर आज गुन्नू घाट स्थित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में आपसी भाईचारे और लोकतंत्र की स्थापना की थी।

महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में रहने वाले लोगों को एक ईंट और ₹1 देकर समाज को सशक्त बनाने की शुरुआत की थी। विनय गुप्ता ने कहा कि अग्र समाज के लोग आज भारत समेत अन्य देशों में भी पढ़े लिखे युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देकर अपनी भूमिका निभा रहे हैं और देश की तरक्की में अपना योगदान दे रहे है।
