सचिन शर्मा, मनाली: महाशिवरात्री का त्यौहार आज पूरे भारत वर्ष में बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा हैं। देवालयों में सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शनों के लिए कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इतंजार कर रहे हैं। बात करें यदि पर्यटन नगरी मनाली की तो यहां पर भी शिवरात्री को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। देवालयों में उमड़ रही भक्तों की भीड़ से पूरी घाटी भक्ति रस में डूब गई हैं और बोले नाथ के जयकारों से गूंज रही हैं।
घाटी के मदिरों में सुबह से ही पर्यटक और स्थानीय लोगों के आने सिलसिला लगातार जारी हैं। भक्त देवालयों में पंहुच कर भगवान शिव को जल,बेलपत्र,फल आदि चढ़ा रहे हैं । मनाली सहित आस-पास के क्षेत्रों में शिवरात्री की धूम देखी जा रही हैं। घाटी के सभी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ हैं और भक्त भगवान के दर्शनों के लिए कतारों में खडे़ होकर अपनी बारी का इंजार कर रहे हैं।
मनाली के साथ लगते सियाल गांव में स्थित ऐतिहसिक सियाली महादेव मंदिर में भी भगवान शिव के दर्शनों के लिए श्रद्वालु भारी संख्या में पंहुचे। पूजा- अर्चना कर भगवान शिव का आर्शिवाद प्राप्त कर रहे हैं। भक्तों ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि वह सुबह से भगवान शिव के दर्शनों के लिए पंहुच हैं और सब शिव की भक्ति में भक्तिमय हो गए हैं । भक्तों का कहना है कि सियाली महादेव मंदिर घाटी के प्रमुख मंदिरों में से एक हैं और हर साल भारी संख्या में भक्त शिवरात्री के उपलक्ष्य पर यंहा पर भगवान शिव के दर्शनों के लिए पंहुचते हैं । उनका कहना है कि वह भगवान के दर्शन कर उनका अर्शिवाद ले रहे हैं ।
