कुल्लू : मनमिंदर अरोड़ा – हिमाचल प्रदेश के विकास में पूर्व की भाजपा सरकार ने बेहतरीन कार्य किया है और अब लोकसभा के चुनाव भी जल्द होने वाले हैं। ऐसे में मुझे सही समय पर एमपी का टिकट दिया जाना चाहिए और अब ठगना भी बंद किया जाना चाहिए। ताकि सही समय पर आम जन के बीच जाकर एमपी की जीत को सुनिश्चित किया जा सके।
ढालपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि हाल ही में उन्होंने दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ मुलाकात की है और लोकसभा का चुनाव लड़ने की भी इच्छा व्यक्त की है। क्योंकि वह पहले भी यहां से सांसद का चुनाव जीत चुके हैं और कई बार पार्टी हित में भी राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में अबकी बार भाजपा संगठन को चाहिए कि वह उन्हें ठगे ना और समय पर एमपी का टिकट दे। पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि टिकट देना केंद्रीय नेतृत्व के हाथ में है लेकिन इच्छा व्यक्त करना हर कार्यकर्ता का अधिकार है। वह इस उम्र में भी लगातार आमजन के बीच जानकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और प्रशासन व सरकार के साथ मिलकर इसका हल भी निकाला जा रहा है।
लोकसभा चुनाव लडने की केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जताई इच्छा
पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने हाल ही में दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के साथ भी मुलाकात की है और प्रदेश में आपदा के बारे में भी उन्हें जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से भी उन्होंने मांग रखी है कि बाहंग से लेकर ओट तक ब्यास नदी के तटीय कारण को लेकर जल्द से जल्द प्रयास किए जाने चाहिए । क्योंकि अबकी बार सबसे ज्यादा नुकसान ब्यास नदी में आई बाढ़ के कारण हुआ है। अब इस दिशा में अगर सरकार जल्द से प्रयास करें तो आने वाले समय में नुकसान को रोका जा सकता है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ मिलकर भी फोरलेन के गलत निर्माण को लेकर उन्होंने पूरी जानकारी दी है। क्योंकि एन एच ए आई के द्वारा गलत जगह पर मलबे की डंपिंग की गई और डंपिंग के कारण भी करोड़ों रुपए की संपत्ति नष्ट हुई है।
