संजु चौधरी, शिमला: महिला कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव में जिस तरह महिला कांग्रेस ने कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया उसी तरह सुक्खू सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम महिला कांग्रेस की ओर से किया जाएगा ताकि 2024 में लोग कांग्रेस को बहुमत देकर सत्ता में काबिज करें।
महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश महिला कार्यकारिणी की बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। महिला कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की जनता बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जान गई हैं, जिसके बाद प्रदेश के साथ देश के अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सत्ता में लौटी हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव के बीजेपी जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाने का काम करती हैं। यूसीसी का मुद्दा चुनाव के समय लोगों को असल मुद्दों से भटकाने के लिए प्रयोग किया जा रहा हैं। बीते 9 वर्षों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन चुनाव के समय इस तरह के मुद्दों को उठाया जाता है जो कि गलत हैं।
