बीबीएन : जगत सिंह -कोविड-19 के दौरान रखे गए दो दर्जन के करीब स्टॉफ के सभी सदस्यों पर अब बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है । इस बार भी स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें टर्मिनेट का नोटिस दे दिया गया है और उन्हें कल से काम पर आने के लिए मना कर दिया गया है । इसी को लेकर टर्मिनेट हुए सभी स्टाफ के सदस्यों में खासा रोष देखा जा रहा है ।उनका कहना है कि कोविड-19 के दौरान उन्हें उस समय रखा गया था जब एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को छू तक नहीं सकता था,लेकिन उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर उस दौरान महामारी में ड्यूटी दी थी और अपनी अहम भूमिका अदा की थी ।
स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ खासा रोष
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा उन्हें एक्सटेंशन बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है । अब स्थानीय स्वास्थ्य विभाग अपनी मनमर्जी के चलते उन्हें टर्मिनेटे का नोटिस दे रहा है और उन्हें ड्यूटी पर आने के लिए मना किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि उनके भी परिवार है,उन्हें अब बेरोजगार होने का खतरा मंडराने लगा है । उन्होंने कहा कि पिछले 4-4 माह से उन्हें वेतन तक नहीं दिया गया है,जिसके चलते परिवार का गुजर-बसर करने के लिए भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से जल्द ड्यूटी पर बहाली की मांग उठाई गईं है और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी देकर कहा है कि अगर जल्द ही उन्हें ड्यूटी पर वापिस नहीं लिया गया तो वह धरना प्रदर्शन करने को जहां मजबूर होंगे,वही रोज की तरह है वह ड्यूटी पर आएंगे और भी बीएमओ ऑफिस के बाहर धरने पर बैठने के बाद वापिस अपने घर चले जाएंगे।
