नूरपुर,संजीव महाजन(TSN)-नूरपुर क्षेत्र की पंचायत लौहारपुरा के गांव नेरा में मक्की की फसल में सूंड़ी,कीटा लगने से किसान परेशान हैं और उन्हें नुक्सान होने का खतरा सता रहा है.यह सूंड़ी,कीड़ा,मक्की के पत्तों तथा यहां मक्की उगती है वह काट देता है जिस वजह से मक्की की ग्रोथ नहीं होती हैं.किसानों ने सरकार से गुजारिश की है कि वह समय रहते क़ृषि विभाग द्वारा किसानों को इस सूंड़ी,कीड़े से फसल को कैसे बचाया जाए उसके लिए कोई जागरूक शिविर या कोई दवाई दिलवाने की मदद करवाए।ताकि किसान नुक्सान से बच सके ।
किसान रमेश ने कहा कि मक्की में पिछले साल की तरह इस साल भी बहुत ज्यादा नुक्सान हो रहा है.यह कोई सूंड़ी लगी हुई है यह ग्रोथ को रोकती है और बहुत ज्यादा हानि पहुंचती है.इससे किसान बहुत ज्यादा परेशान हैं.अगर किसान महंगी बिजाई करता रहा और हासिल कुछ नहीं हुआ तो वह डूबता जाएगा । इसलिए मेरी सरकार से गुजारिश है कि वह किसानों की मदद के लिए क़ृषि विभाग द्वारा इस समास्या से निजात दिलवाने के लिए कहें ताकि विभाग किसानों को कोई हल बताए ।
