By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 4 मामले दर्ज, 7 नशा तस्कर गिरफ्तार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 4 मामले दर्ज, 7 नशा तस्कर गिरफ्तार
crimehimachal

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 4 मामले दर्ज, 7 नशा तस्कर गिरफ्तार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/04/08 at 6:28 PM
Share
कांगड़ा , संजीव महाजन -:पुलिस जिला नूरपुर ने ‘नशामुक्त हिमाचल’ अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर चार अलग-अलग मामलों में सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने चरस, चिट्टा (हेरोइन) और नकदी की भारी खेप बरामद की है तथा कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में विभिन्न थानों और टीमों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। इस दौरान एक क्रेटा कार, एक आल्टो कार, एक स्प्लेंडर बाइक और एक एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है, जो नशा तस्करी में इस्तेमाल हो रही थीं।पहली कार्रवाई में कंडवाल चौकी पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 1 किलो 256 ग्राम चरस और 1 लाख रुपये नकद बरामद किए। इस मामले में राम कुमार (52), निवासी कुमारसैन (शिमला) को गिरफ्तार किया गया, जो पहले से पुलिस की निगरानी में बताया जा रहा है।दूसरी कार्रवाई में सीआईए नूरपुर टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इंदौरा के समल गांव के पास एक स्कूटी सवार से 11.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी नरेश कुमार (37) के खिलाफ थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है।तीसरी कार्रवाई में थाना इंदौरा पुलिस ने चंगराड़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 10 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों—कमलदीप उर्फ टिम्मी और जितेंद्र सिंह—को गिरफ्तार किया। कमलदीप पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं और वह अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है।चौथी कार्रवाई में थाना फतेहपुर पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों—हैप्पी, नितिश चौधरी और नीरज उर्फ कोबरा—को काबू कर उनके पास से 6.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
पुलिस अब इन सभी मामलों में गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशे की खेप कहां से लाई जा रही थी और किन-किन लोगों तक इसकी सप्लाई हो रही थी। साथ ही आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
TAGGED: Kangra Major Action by Noorpur Police
Chandrika April 8, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तिब्बती युवा कांग्रेस की ‘ब्लैक हैट’ पदयात्रा बिलासपुर पहुंची, युवाओं ने किया जोरदार स्वागत
Next Article हमीरपुर नगर निगम परियोजनाओं को लेकर प्रशासन सख्त, सिटी सेंटर निर्माण में तेजी के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?