By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त
himachalNews

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/06/20 at 6:31 PM
Share

ऊना , राकेश -:ऊना में वन संपदा की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी से लदे 10 वाहनों को जब्त किया है। अंब और भरवाईं रेंज में रातभर चलाए गए विशेष सर्च ऑपरेशन के दौरान बिना वैध परमिट के लकड़ी का परिवहन करते वाहन पकड़े गए। विभाग ने सभी मामलों में वन अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वन विभाग ऊना की टीम को प्रतिबंधित वन उपज की अवैध ढुलाई की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद अंब और भरवाईं रेंज में विशेष टीमें गठित कर शनिवार तड़के रात 1 बजे से सुबह 8 बजे तक व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान भरवाईं रेंज में देहरा डिवीजन की ओर से आ रहे दो वाहन पकड़े गए, जबकि अंब रेंज में आठ वाहन जब्त किए गए। इनमें सात वाहन ऊना डिवीजन और एक वाहन हमीरपुर डिवीजन से संबंधित बताया गया है।जांच के दौरान किसी भी चालक के पास वन उपज के परिवहन से संबंधित वैध परमिट या अनुमति पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी वाहनों में प्रतिबंधित चौड़ी पत्ती वाली प्रजातियों की लकड़ी लदी हुई थी। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज कर सभी वाहन जब्त कर लिए हैं।वन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि लकड़ी निजी भूमि से काटी गई थी या सरकारी वन क्षेत्र से। साथ ही लकड़ी के वास्तविक स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

TAGGED: Una Forest Department
Chandrika June 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद
Next Article रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?