कुल्लू : मनमिंद्र अरोड़ा – मनाली का सुप्रसिद्ध रिजॉर्ट बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा इंडियन होटल कंपनी ताज के सलेक्शन ब्रेंड में शामिल हो गया है। इंडियन होटल कंपनी ने गुरुवार को इस रिजॉर्ट को अपने अधीन ले लिया है और अपना पूरा स्टाफ बिठा दिया है।
रिजॉर्ट एंड स्पा के मालिक नकुल खुल्लर ने खुशी जताते हुए कहा है कि यह मनाली के लिए बेहद खुशी की बात है कि बड़ागढ़ रिजॉर्ट एंड स्पा ताज का ब्रेंड बन गया है। आज एक साधे समारोह में इंडियन होटल कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तजिंदर सिंह इसकी घोषणा की। इस अवसर पर होटल के मालिक नकुल खुल्लर,उनके पिता अनिल खुल्लर,माता सरिता खुल्लर,पुत्र गुनाल खुल्लर, मनीष कुमार वीपी होटल ओपीनिंग,नीलाभ कुमार होटल मैनेजर आदि उपस्थित रहे।
लोकल कल्चर व पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इस अवसर पर इंडियन होटल कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट तजिंदर सिंह ने बताया कि हिमाचल में यह कंपनी की चौथी संपति हो गई है। उन्होंने कहा कि यह रिजॉर्ट कंपनी के नियमों में खरा उतरा है ,इसीलिए ताज ने अब होटल को अपने अधीन किया है। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि यहां स्किल सेंटर खोला जाए ताकि युवाओं को यहां ट्रेनिग सेंटर में युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा सके और देश के विभिन्न कोनों में यहां के युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी जहां पर्यटन को बढ़ाबा दे रही है वहीं जहां उनके होटल है वहां की संस्कृति को भी बढ़ावा देती है। उन्होंने कहा कि यहां भी होटल में यहां की संस्कृति जैसे कुल्वी नाटी, कुल्वी क्राफ्ट व कुल्वी शाल,टोपी को प्रमोट किया जाएगा।
अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस नकुल खुल्लर ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि इंडियन होटल कंपनी ने बड़ागढ़ रिजॉर्ट को ताज में शामिल किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया है कि यहां के पर्यटन को बढ़ाबा देने के लिए एयरपोर्ट व सड़कों की हालत ठीक की जाए।
