नाहन :देवेंद्र कुमार- समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी ऋषि पाल शर्मा ने की। इस बैठक में करीब एक दर्जन मुद्दों पर चर्चा की गई।
समग्र शिक्षा अभियान जिला सिरमौर के कार्यक्रम अधिकारी एवं प्रिंसिपल डाइट ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि आज नव वर्ष की पहली मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा करमचंद एवं उपनिदेशक एलिमेंट्री भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला के 14 शिक्षक खंडों के संबंधित प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बैठक में बीते महीने में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आने वाले समय के लिए किए जाने वाले कार्यों पर मंथन किया गया । उन्होंने बताया कि आज करीब एक दर्जन मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान मुख्य तौर पर नेशनल अचीवमेंट सर्वे पर इ-संवाद, प्री प्राइमरी शिक्षा, निपुण भारत, अकाउंट्स, समग्र शिक्षा, वोकेशनल एजुकेशन, प्री- वोकेशनल एजुकेशन, फिट इंडिया मूवमेंट, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, एक भारत श्रेष्ठ भारत और सिविल वर्क आदि विषयों पर अलग-अलग विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक का शुभारंभ उपनिदेशक निरीक्षण गोरखनाथ ने किया । उन्होंने अपने संबोधन में स्कूलों में किस प्रकार की व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सकता है और जिन स्कूलों में बच्चों की संख्या कम है उन स्कूलों को हनी स्कूल के साथ जोड़कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है।
