मंडी/परी शर्मा: जिला मंडी कांग्रेस सचिव विवेक ने मीडिया उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। विवेक ने कांग्रेस के सोशल मीडिया की जिम्मेदारी व मंडी जिला कांग्रेस सोशल मीडिया और मीडिया के उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने बतौर जिला कांग्रेस सचिव अपनी सेवा जारी रखने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि मैंने आज तक हर चुनाव में बढ़ चढ़कर भाग लिया और कांग्रेस के लिए कार्य किया और भविष्य में भी करूंगा। मैं अपने निजी कार्यों में व्यस्तता के कारण इस्तीफा दे रहा हूं।
