मंडी/परी शर्मा: लेहथाच गांव से संबंध रखने वाली डॉली राणा ने नीट पीजी में दूसरा स्थान हासिल किया है। डॉली राणा ने एमबीबीएस की पढाई आईजीएमसी शिमला से प्राप्त की। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में बतौर एमओ नागरिक हस्पताल जंजैहली में पिछले 2 साल से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपनी नौकरी के साथ साथ उन्होंने नीट पीजी की तैयारी करने के बाद ये सफलता भी हासिल की।
उन्होंने बताया कि वे रेडियोलॉजी में पीजी करना चाहती हैं । बता दे कि डॉ डॉली राणा तीन बहने हैं । इनसे छोटी बहन डॉ गीतांजलि राणा ने भी अभी हाल ही में एमबीबीएस की पढाई पुरी कर के शिमला में इंटर्नशिप कर रही है। वहीं सबसे छोटी बहन भी नीट की कोचिंग कर रही है। इनके पिता शिक्षा विभाग में शिक्षक है और माता गृहणी है। उनकी सफलता से पूरा गांव गदगद है।
