मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश को विकास पथ पर आगे ले जाने और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा सरकारें हमेशा से ही करती आईं हैं। बावजूद इसके भी प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं का आभाव हैं। हालात यह हैं कि कुछ एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जो प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए बनाए गए हैं उनके पास अपने भवन तक नहीं हैं। यही हालात चंबा जिला के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड का हैं।
इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अपना भवन न होने के चलते यह स्वास्थ्य केंद्र एक टीन के शेड में चलाया जा रहा हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अपना भवन न होने चलते मरीजों को पूरी तरह से बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और मरीजों को धूप में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता हैं। यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले कई सालों से इसी टीन के शेड में चल रहा है लेकिन अभी तक उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए अपना भवन नसीब नहीं हुआ हैं।
बीस से अधिक पंचायतों के लोगों का इलाज यही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करता आ रहा हैं और यहां काफी संख्या में मरीज भी आते हैं। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ने सरकार से मांग करते हुए कहा है की जल्द उक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भवन दिया जाए ताकि मरीजों का इलाज करने में परेशानी ना हो सके ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नकरोड के मेडिकल ऑफिसर डॉ. आवेक ठाकुर का कहना है की हमारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन नहीं है ओर हमें यही टिन के शेड में काम चलाना पड़ रहा हैं। इसकी वजह से मरीज को ऑब्जरवेशन में रखना भी मुश्किल होता हैं। इसके अलावा ड्रग रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। बीस पंचायतों के लोग इलाज करवाने के किए यहां आते है और चार सब सेंटर इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आते हैं। ऐसे में सरकार से मांग हैं की जल्द से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण करवाया जाए ताकि दिक्कतें मरीजों को पेश ना आएं।
