By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी-नलसर सड़क एक महीने से बंद…ग्रामीण झेल रहे परेशानी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी-नलसर सड़क एक महीने से बंद…ग्रामीण झेल रहे परेशानी
himachalNews

मंडी-नलसर सड़क एक महीने से बंद…ग्रामीण झेल रहे परेशानी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/09/19 at 10:31 AM
Share

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- मंडी जिला ने बारिश ने इस कदर कहर बरपाया है कि लोगों की कनेक्टिविटी का साधन सड़के 1 माह बीत जाने के बाद भी नही खुल पायी है। मंडी की बल्हघाटी में मंडी से नलसर वाया गागल सड़क बीते करीब एक महीने से भी ज्यादा समय से बंद पड़ी हुई है। गागल से नलसर के बीच जगह-जगह पर सड़क बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। इस कारण मंडी से सुंदरनगर वाया गागल-नसलर होकर जाने वाली सभी बस सेवाएं ठप्प पड़ी हुई हैं।

गागल से नलसर के बीच कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हुई है सड़क

करीब आधा दर्जन से ज्यादा पंचायतों की आबादी इससे प्रभावित हुई है और ग्रामीणों को पैदल ही सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी जय सिंह, मनोज कुमार, रूप सिंह, रामनाथ और कमल सिंह ने बताया कि एक महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी सड़क बहाली की तरफ कोई कार्य नहीं हो रहा है। रोजाना ऑफिस, स्कूल-कालेज और रोजमर्रा के कार्यों के लिए जाने वालों को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस पर सवार होने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का पैदल सफर तय करके नलसर, कंसाचौक या फिर गागल जाना पड़ रहा है। इलाके के बुजुर्गों को अस्पताल आदि तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, घाटी के सब्जी उत्पादकों को भी अपनी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके उत्पादों को ले जाना पड़ रहा है। इन्होंने सरकार, प्रशासन व लोक निर्माण विभाग से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सड़क को दुरूस्त करके बस सेवा को बहाल किया जाए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।

सड़क बहाली में लग सकता है लंबा समय

वहीं, जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग बल्ह मंडल के अधिशाषी अभियंता डीआर चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर सड़क काफी बड़ी मात्रा में क्षतिग्रस्त हुई है। डंगे आदि और मुरम्मत के कार्य को अगले एक-दो दिनों में शुरू कर दिया जाएगा। उम्मीद है कि 15 से 20 दिनों के भीतर इस कार्य को पूरा करके सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

TAGGED: Mandi-Nalsar road closed for a month
Chandrika September 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हरतालिका तीज पर बिलासपुर में महिलाओं ने की भगवान गौरी शंकर की पूजा…सदा सुहागिन और सुखी दांपत्य की मांगी मुराद
Next Article “सेवा पखवाड़े” के तहत जांचा गया स्वंय सहायता समूहों की 143 महिलाओं का स्वास्थ्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?