मंडी | जिला प्रशासन मंडी ने नेरचौक से पंडोह के बीच निर्माणाधीन फोरलेन मार्ग पर यातायात को लेकर एक अहम फैसला लिया है। चार मील के पास चल रहे निर्माण कार्य और सुरक्षा कारणों के चलते यह मार्ग 2 मई से 31 मई तक प्रतिदिन दो बार के लिए आवाजाही के लिए बंद रहेगा।
रात और सुबह दो समयावधियों में रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक
प्रशासन की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक:
• रात 12:30 बजे से 2:30 बजे तक मलबा हटाने के लिए,
• सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक पहाड़ी कटान कार्य के लिए
मार्ग को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
सुरक्षा और निर्माण कार्य की गति के लिए लिया गया निर्णय
जिला मैजिस्ट्रेट अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय निर्माण कार्य की गति को बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
