By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनाव लड़ेंगे मंडी के अभिषेक अवस्थी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनाव लड़ेंगे मंडी के अभिषेक अवस्थी
himachalNews

सिटी ऑफ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनाव लड़ेंगे मंडी के अभिषेक अवस्थी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/12 at 4:50 PM
Share

मंडी:धर्मवीर(TSN)-आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में बीते 14 वर्षों से रह रहे मंडी शहर निवासी 40 वर्षीय अभिषेक अवस्थी अब वहां राजनीति के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रहे हैं।आस्ट्रेलिया में विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं देने के बाद अब अभिषेक ने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।अभिषेक अवस्थी सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के चुनावों में केनिंग्टन वार्ड के लिए काउंसलर का चुनाव लड़ेंगे।शनिवार को उन्होंने अपने चुनावी अभियान का विधिवत आगाज कर दिया। यह पहला मौका होगा जब बेंडिगो शहर के सबसे बड़े चुनावों में कोई भारतीय अपनी किस्मत आजमाएगा। इससे पहले यहां रह रहे किसी भारतीय मूल ने यह चुनाव नहीं लड़ा है।चुने जाने वाले काउंसलर में से ही बेंडिगो शहर के मेयर का चुनाव भी होगा।

अभी तक किसी भारतीय मूल के व्यक्ति ने नहीं लड़ा है यह चुनाव

सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद क्षेत्रफल के लिहाज से 3015 वर्ग किमी में फैला हुआ विशाल क्षेत्र है। सिटी ऑफ़ ग्रेटर बेंडिगो परिषद के यह चुनाव 7 अक्तूबर से 26 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे।आस्ट्रेलिया के नियमों के अनुसार यहां सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना अनिवार्य है।इसलिए यहां चुनावी प्रक्रिया को लंबे समय तक आयोजित किया जाता है। अभिषेक अवस्थी ने बताया कि बेंडिगो शहर के केनिंग्टन वॉर्ड में 14 वर्षों के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला।यहां जितना भारतीय मूल के लोगों का प्यार,आशीवार्द और सहयोग मिला,उससे ज्यादा आस्ट्रेलिया के स्थानीय लोगों ने अपना प्यार,आशीवार्द और सहयोग दिया। अब चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि इसमें मेरी जीत होगी।

14 वर्षों के दौरान विभिन्न पदों पर दी अपनी सेवाएं

14 वर्षों से अपनी पत्नी और बेटी के साथ आस्ट्रेलिया के बेंडिगो शहर में रह रहे अभिषेक अवस्थी ने विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी पदों पर अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दी।क्षेत्रीय खाद्य राहत और मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं और अपने काम के अलावा अभिषेक अवस्थी इंडियन एसोसिएशन ऑफ़ बेंडिगो के अध्यक्ष, लॉडन कैम्पस्पे मल्टीकल्चरल सर्विसेज के पूर्व अध्यक्ष और लीड लॉडन मॅरे के अध्यक्ष हैं।पिछले कुछ वर्षों में अभिषेक कई अन्य संगठनों जैसे एएफएल विक्टोरिया, एएफएल सेंट्रल विक्टोरिया, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, विक्टोरियन मल्टीकल्चरल कमीशन, ऑस्ट्रेलियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कंपनी डायरेक्टर्स, रोटरी, बेंडिगो सस्टेनेबिलिटी ग्रुप, बेंडिगो इंटरफेथ काउंसिल, ईगलहॉक कम्युनिटी हाउस, कंगारू फ़्लैट कम्युनिटी हाउस, बेंडिगो कम्युनिटी हेल्थ सर्विसेज़ और बेंडिगो फ़ूडशेयर के साथ भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं।

TAGGED: City of Greater Bendigo council elections, Mandi Abhishek Awasthi
Chandrika August 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग
Next Article सीएम ने की HIV/AIDS जागरूकता एवम एकीकृत स्वास्थ्य जांच अभियान की शुरुआत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक; एक युवक लापता

Ago

हमीरपुर पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: दो दिनों में पांच आरोपी गिरफ्तार, 10.33 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

हमीरपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान की रैली, गौ संरक्षण और ‘राष्ट्र माता’ की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Ago

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी, पशु चिकित्सकों और युवाओं की तत्परता से घायल पिल्ले को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?