हमीरपुर:अरविन्द सिंह(TSN)-कोलकाता के एक मेडिकल कॉलेज में हुई महिला चिकित्सक की ह*त्या के मामले का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के चिकित्सकों ने कड़ा विरोध जताया है।सोमवार सुबह ओपीडी में जाने से पहले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हाथों में न्याय दिलाने की तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
कोलकाता में डॉक्टर की ह*त्या के बाद चिकित्सकों ने जताया विरोध
डॉक्टरों ने कहा कि ड्यूटी के दौरान महिला चिकित्सक की ह*त्या कर देना चिंताजनक विषय है।ह*त्या के मामले में संलिप्त पाए जाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।बता दे की कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात छाती रोग विभाग की द्वितीय वर्ष की छात्रा की ह*त्या की गई है।प्रशिक्षु डॉक्टर का श*व अवस्था में मिला था।इसके बाद से ही माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ अपनी सुरक्षा को लेकर का इंतजाम करने की मांग कर रहे हैं।इनका कहना है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के साथ ही अगर ऐसा होगा तो फिर उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी।रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर रजित ने कहा कि हमारा यह प्रोटेस्ट सिक्योरिटी को लेकर है।चिकित्सकों तथा पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।कोलकाता में हुई चिकित्सक की ह*त्या चिंता जनक है। इस तरह से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं।
