मंडी:परी शर्मा- प्रदेश में मौसम ने एकबार फिर करवट बदली और राज्य के पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से गुलजार हो चुके है। वही जिला मंडी का सिराज क्षेत्र भी बर्फबारी से सराबोर हो गया है।
बागवानों ने बर्फबारी को फसल के लिए बताया अच्छा
बात की जाए जिला के सराज विधानसभा के गाड़ागुसैणी, थुनाग और जंजैहली की तो यहां पर बर्फबारी से नजारा खुशनुमा है। क्या पेड़ पौधे, क्या हसीन वादियां, और क्या लोग, जिन्हें देखों वो बर्फ की श्वेत चादर ओढें हुए नजर आ रहे है। गाड़ागुसैणी और जंजैहली में बर्फ ने लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, आलम यह है कि लोग अपने घरों में दुबकने के लिए मजबूर हो चुके है, क्योकि इतनी बर्फबारी में लोग घर से बाहर निकलते हुए सौ बार सोचेगे। हालात मुष्किल है लेकिन लोग इस कड़ाके की ठंड में बर्फ से अठखेलियां करते नजर आ रहे है और हुई बर्फ का जमकर लुत्फ उठा रहे है। मंदिर की छत और प्रांगण पर गिरी बर्फ से मंदिर और भी आकर्षक नजर आ रहा है। पुल भी बर्फ से लदा हुआ है और ये नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नही। पहाड़ों पर हुई बर्फ से किसानों बागवानों के चेहरे खिल उठे है। बागवानों ने बर्फबारी को फसल के लिए अच्छा बताया है। वहीं थूनाग के सोहन लाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में ये 2023 की पहली बर्फबारी हुई और वे इस बर्फबारी से काफी खुश है। यह बर्फबारी फसलों सेब के पौधों के लिए काफी अच्छी है।
