संजीव महाजन,नूरपूर: ज्वाली विधानसभा में हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक ज्वाली में चोरी की घटना सामने आई हैं। यहां शुक्रवार रात एक अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया हैं। चोरी की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई हैं।रात को गश्त दे रही पुलिस ने बैंक में घुसते हुए चोर को देखा तो बाहर से शटर को बंद कर दिया लेकिन चोर बैंक में एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर बाहर निकल गया।
प्रबंधक दिनेश कुमार ने बताया कि मुझे थाना से इस बाबत सूचना मिली तो मैं बैंक में आया। बैंक में आकर पाया कि कैश सेफ के लॉक को फ्री कर दिया गया हैं और अलमारी सहित कमरों के तालों को टूटे हुए हैं। चोर बैंक से करीबन 10 हजार नकदी को चुरा कर ले गया हैं। चोर इससे पहले 9 नवंबर 2022 व 27 नवंबर 2022 को भी बैंक में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका हैं। चोर चप्पलों को भी बैंक के बाहर छोड़ गया हैं।
पुलिस ने मौके पर आकर बयान कलमबद्ध किए हैं। बैंक प्रबंधक ने मांग की है कि चोर को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। पुलिस जिला नूरपूर एसपी अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं ओर जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होगा।
