By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अब जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा मणिकर्ण का कालगा गांव..विभागीय टीम ने किया सड़क निर्माण के लिए सर्वे
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अब जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा मणिकर्ण का कालगा गांव..विभागीय टीम ने किया सड़क निर्माण के लिए सर्वे
himachalNews

अब जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा मणिकर्ण का कालगा गांव..विभागीय टीम ने किया सड़क निर्माण के लिए सर्वे

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/05/11 at 8:40 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी का कालगा गांव भी अब जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेगा। जिला कुल्लू के विभिन्न विभागों की टीमों के द्वारा कालगा गांव का सर्वे किया गया और इसकी एक रिपोर्ट भी तैयार की गई। ताकि जल्द से जल्द यह गांव सड़क सुविधा से जुड़ सकें। इस टीम में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग के अधिकारी सहित पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल रहे।

बरषेणी पंचायत के प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि सीपीएस सुंदर ठाकुर के समक्ष मांग रखी गई थी कि कालगा गांव पर्यटन के क्षेत्र में भी अपना काफी नाम कमा चुका है। ऐसे में इस गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि सड़क न होने के कारण पर्यटकों को भी यहां आने के लिए पैदल ही सफर करना पड़ता है और सड़क ना होने के चलते जहां स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अलावा पर्यटन से जुड़े लोगों को भी इसका नुकसान उठाना पड़ रहा था। ऐसे में सीपीएस सुंदर ठाकुर के प्रयासों से विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने सड़क निर्माण के लिए भी सर्वेक्षण किया है। पंचायत प्रधान रविंद्र कुमार ने बताया कि अगर यहां पर सड़क बनती है तो इससे ग्रामीणों को तो सहूलियत मिलेगी। बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में भी यह गांव काफी आगे जाएगा। सड़क बनने के बाद पर्यटकों को भी बरषेणी से आगे पैदल सफर नहीं करना होगा। वहीं उन्होंने सीपीएस सुंदर ठाकुर से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करें। ताकि यहां पर सड़क का निर्माण किया जा सके।

TAGGED: Kullu Manikarna's Kalga village
Chandrika May 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतिम संस्कार से पहले ग्रामीणों ने खुद की शमशानघाट की सफाई… फिर हुआ अंतिम संस्कार
Next Article पशुओं को चराने गए 48 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?