मंडी : धर्मवीर – मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के तहत निहरी क्षेत्र में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की ढांक से खाई में गिरने से मौत हो गई है ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय किशोरी लाल पुत्र आत्मा राम गांव व डाकघर बलग तहसील निहरी जिला मंडी पशुओं को चराने के लिए गहर जंगल गया था। व्यक्ति का पांव फिसलने के कारण ढांक से निचे खाई में गिर गया। उसी दौरान व्यक्ति पर पहाड़ी से भारी-भरकम पत्थर गिर गया जससे दबने के कारण उसकी मौत हो गई। जैसे ही स्थानीय लोगों ने घायल किशोरीलाल को देखा तो उन्होंने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचा लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
वीरवार को मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
