शिमला, 22 फरवरी: रामपुरी क्योंथल पंचायत के धनुल गांव में रविवार को मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसे निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग आत्मनिर्भर हैं और सामूहिक सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिलती है।उन्होंने जानकारी दी कि जलोग क्षेत्र में दूध एकत्रीकरण केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिससे करीब 10 पंचायतों को लाभ मिलेगा। भविष्य में रामपुरी क्योंथल क्षेत्र की अन्य पंचायतों के लिए भी ऐसी सुविधाएं विकसित करने की योजना है।
मंत्री ने बताया कि जाठिया देवी से रामपुरी सड़क की मेटलिंग पर 70 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। भरियाल स्थित कूड़ा संयंत्र में बायोगैस प्लांट को स्वीकृति मिल चुकी है, जहां से कचरे का उपयोग ऊर्जा और सीमेंट निर्माण में किया जाएगा। मथोली गांव के लिए सड़क निर्माण और फायल से हेयूं सड़क को लोक निर्माण विभाग के अधीन लाने की प्रक्रिया भी जारी है।कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उठाईं। मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। उन्होंने पंचायत के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित
Chandrika
