By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सुजानपुर होली मेले में बैंबू आर्ट और छात्र कला का होगा शानदार प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सुजानपुर होली मेले में बैंबू आर्ट और छात्र कला का होगा शानदार प्रदर्शन
himachalNews

सुजानपुर होली मेले में बैंबू आर्ट और छात्र कला का होगा शानदार प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/02/23 at 4:50 PM
Share
हमीरपुर,अरविन्द-: उपमंडल सुजानपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले में सांस्कृतिक और कलात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन होगा। इस मेले में बांस से बनी वस्तुओं यानी बैंबू आर्ट की कला देखने को मिलेगी। यहां पर बांस से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ आर्ट वर्कशाप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें स्थानीय स्कूल और कॉलेज के छात्र अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
लोकगीत और नाटी से जीवंत होगी हिमाचली संस्कृति
हैंडलूम कारपोरेशन के सहयोग से प्रशासन ने हेंडिक्राफ्ट और हैंडलूम उत्पादों को भी प्रदर्शित करने का प्रबंध किया है। हाथ से बनी कलात्मक वस्तुएं और करघे से बुने कपड़े भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक बुनाई तकनीकों को दर्शाएंगे।होली मेले के पहले दिन, परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ रैली निकाली जाएगी, जिसमें सांस्कृतिक लोकदल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही कवि सम्मेलन और भक्ति रस प्रवाह का आयोजन भी किया जाएगा।दूसरे दिन आर्ट वर्कशाप और आर्ट गैलरी में छात्र कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही हाथों से बने उत्पाद और बांस से बनी वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।
दो मार्च को बेबी शो का आयोजन होगा, जिसे सीएमओ कार्यालय हमीरपुर की ओर से संचालित किया जाएगा। तीन मार्च को लोकगीत, नाटी और दहाजा की प्रस्तुति के साथ-साथ “आवाज ए हमीरपुर” का फिनाले भी आयोजित होगा। इसी दिन झमाकड़ा की रंगारंग प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी।चार मार्च को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें टग ऑफ वार, म्यूजिकल चेयर और अन्य खेल शामिल होंगे। विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।हाल ही में हमीरपुर में “आवाज ए हमीरपुर” के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए, जिसमें स्थानीय कलाकारों को भी हिस्सा लेने का मौका मिला। चयनित कलाकारों को मेले में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।
एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग ने बताया कि राष्ट्र स्तरीय होली मेले में बैंबू आर्ट, आर्ट गैलरी, लोकगीत और नाटी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले में बच्चों और छात्रों की प्रतिभा का प्रदर्शन, हाथों से बने उत्पाद और हेंडिक्राफ्ट भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
TAGGED: Hamirpur sujanpur holi fair
Chandrika February 23, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article धनुल गांव में ‘मंत्री आपके द्वार’ कार्यक्रम, विक्रमादित्य सिंह ने विकास योजनाओं की दी जानकारी
Next Article अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बिलासपुर में प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?