By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बल्ह सहित जिला मंडी में कई इलाके हुए जलमग्न.. नदी नाले भी उफान पर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बल्ह सहित जिला मंडी में कई इलाके हुए जलमग्न.. नदी नाले भी उफान पर
himachalweather

बल्ह सहित जिला मंडी में कई इलाके हुए जलमग्न.. नदी नाले भी उफान पर

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/08/12 at 11:25 AM
Share

मंडी :धर्मवीर – बीते रोज से पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में मूसलाधार बारिश का क्रम लगातार जारी है। इस बारिश से जहां जिला में कई नदी नाले उफान पर हैं, वहीं चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे सहित कई सड़के भी बंद हो गयी है। बल्ह क्षेत्र में भारी बारिश पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। वहीं जिला के अन्य स्थानों से भी ऐसी ही तस्वीरें सामने आ रही हैं। मंडी शहर के खलियार वार्ड में एक छोटे से नाले में भारी बारिश के कारण इतना ज्यादा पानी आ गया कि सड़क ही जलमग्न हो गई और लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। गोहर उपमंडल में भारी बारिश के कारण सभी नदी नाले उफान पर है। नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को घरोँ से न निकलने की सलाह दी है।

सड़क धसने से बस हादसे का शिकार:

उधर मंडी से शिमला जा रही एचआरटीसी की बस सुंदरनगर के कांगू के पास सड़क धंसने से हुई हादसे का शिकार हो गयी । बस में चालक और परिचालक सहित 14 लोग सवार थे, 3 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस मलबे में दबी नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

कुल्लू से पूरी तरह से कटा मंडी जिला एनएच सहित वैकल्पिक मार्ग भी बंद:

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे बीती शाम को मंडी व पंडोह के बीच कई जगहों पर लैंडस्लाइड के कारण बंद है। जबकि कमांद कटौला होकर कुल्लू जाने वाली सड़क कांढी और चढ़ी नाला के पास बन्द है। वहीं, गोहर चैलचौक होकर जाने वाला दूसरा वैकल्पिक मार्ग टिल्ली के पास बन्द है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण जिला में कई सड़के बंद पड़ी है। उन्होंने वाहन चालकों को बारिश के चलते सफर न करने की हिदायत दी है।

TAGGED: Mandi weather condition
Chandrika August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस नेताओं की आपसी खींचतान साफ़ हो रही उजागर,प्रदेश के विकास पर भी हो रहा इसका असर:संजय शर्मा
Next Article सुक्खू सरकार के मंत्री कर रहे जिस भाषा का प्रयोग लोकतंत्र में वह अवांछनीय, अनापेक्षित: बिंदल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?