राहुल चावला, धर्मशाला: कांग्रेसी नेताओं के अंदर आपसी खींचतान साफ उजागर होती है और कहीं न कहीं इसका सीधा सीधा असर प्रदेश के विकास पर भी पड़ रहा हैं। आज प्रदेश प्राकृतिक आपदा से जूझ रहा हैं प्रदेश की सरकार और विधायकों को इस दिशा में काम करना चाहिए जबकि वो अंतर्द्वंद्व में ही फंसी नजर आ रही हैं। यह बात शुक्रवार को धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय शर्मा ने पूर्व सीपीएस नीरज भारती की ओर से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने पिता कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार को दी गई नसीहत के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही।
यूं तो ये कांग्रेस के बीच का अपना मामला हैं, बावजूद इसके क्योंकि वो सशक्त विपक्ष की भूमिका में हैं इसलिए इस तरह के विषयों पर भी उनकी पैनी निगाह हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दबाव की राजनीति हो रही है जिसका असर हर लिहाज़ से प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है जो कि चिंता का विषय हैं।
