भावना शर्मा,शिमला: प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मंत्रीगण जिस भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह लोकतंत्र में अवांछनीय और अनापेक्षित हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी और टिप्पणी को लेकर मीडिया में जारी अपने बयान में कही हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री अनिरूद्ध सिंह की ओर से भाजपा के वरिष्ठ विधायक बलवीर वर्मा पर की गई टिप्पणी अमर्यादित है और लोकतंत्र के उपर सीधा हमला हैं। अनिरूद्ध सिंह का यह कहना कि बलवीर वर्मा भी+ख का कटोरा लेकर मुख्यमंत्री के साथ घूमते रहे, यह अपमा+नजनक शब्द हैं। भाजपा इन शब्दों की कड़ी निंदा करती हैं। उन्होंने मंत्री अनिरूद्ध सिंह की इस हरकत पर उन्हें सलाह दी कि वे बलवीर वर्मा के प्रति की गई अवांछनीय, अभ+द्र टिप्पणी के लिए खेद व्यक्त करें।
बलवीर वर्मा को चैपाल की जनता ने बहुमत देकर चुना है और चैपाल की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ना उनका धर्म है और वह अपने धर्म का पालन कर रहे हैं। इसी नाते मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जनता की भलाई के लिए वे मुख्यमंत्री के साथ गए और उन्हें जाना भी चाहिए।
डॉ. बिंदल ने मुख्यमंत्री से पूछे यह सवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से कई सवाल पूछते हुए कहां की मुख्यमंत्री इस बात का स्पष्टीकरण दें कि क्या वे सिर्फ कांग्रेसियों के मुख्यमंत्री हैं? क्या कांग्रेसी विधायकों के विधान सभा क्षेत्र ही हिमाचल के हिस्से हैं ? क्या भाजपा व अन्य दलों के विधायक जनता की ओर से चुने हुए प्रतिनिधियों के वह मुख्यमंत्री नहीं है ? यदि कोई राशि सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री या सरकार आबंटित करती है तो वो जनता के लिए भीख है ?उन्होंने कहा कि उक्त स्पष्टीकरण निश्चित अवधि में जनता को प्राप्त होना चाहिए।
