बीबीएन:जगत सिंह (TSN)- दून भाजपा द्वारा एक प्रशिक्षण शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष रतन पाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और उनकी ओर से आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर जहां कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया । वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा एक निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत इस बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं को बताया गया है कि दून विधानसभा क्षेत्र के निचले हिस्से में काफ़ी फर्जी वोट बने हुए हैं और उन्हें कैसे कटवाए जाए, उसको लेकर निरीक्षण अभियान के तहत पहले फर्जी वोटो की जांच की जाएगी । इसके बाद जो भी फर्जी वोट यहां पर पाए जाएंगे उन्हें कटवाया भी जाएगा। उन्होंने कहा कि हाई कमांड की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी बहुमत से जीताने के बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाया जाएगा।
