बिलासपुर : सुभाष ठाकुर ( TSN)- एंटी नारकोटिकस टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कुल्लू की टीम ने शनिवार सुबह करीब तीन बजे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर बिलासपुर के मंडी-भराडी पुल के पास नाके के दौरान निजी वॉल्वो बस में सवार कानपुर के एक युवक से 380 ग्राम चरस की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है | यह निजी वॉल्वो बस नम्बर एचआर68बी2037 भुंतर से दिल्ली जा रही थी |
आरोपी युवक की पहचान प्रहलाद भारद्वाज उम्र 23 साल पुत्र संत प्रकाश निवासी स्वर्ण जयंती विहार कोयलानगर कानपुर के रूप में हुई है | एएनटीएफ टीम ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को आगामी कारवाई के लिए पुलिस थाना सदर की टीम को सौंप दिया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार एएनटीएफ कुल्लू की टीम ने शनिवार सुबह फोरलेन पर मंडी-भराडी पुल के पास नाका लगाया हुआ था और वाहनों की चैकिंग की जा रही थी | इस दौरान टीम ने भुंतर की तरफ से आ रही वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका और बस में बैठा एक युवक टीम को देख बुरी तरह से घबरा गया । जब टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्ज़े से 380 ग्राम चरस बरामद की,जिस पर टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर उसे आगामी कार्रवाई के लिए थाना सदर की पुलिस टीम को सौंप दिया ।
