नाहन : देवेंद्र कुमार ( TSN)- रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के 3 पंचायतों के लोगो की माँग को पूरा करते हुए आज रेणुका के कांग्रेस विधायक का विनय कुमार ने सरकारी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई । इस बस सेवा के शुरू होने से हजारों की आबादी लाभान्वित होगी।
बता दें कि खेगवा सियूँ रिडली सड़क का पूर्व की सरकार के समय में उद्घाटन हो गया था,मगर लोगों को यहां पर बस सेवा नहीं मिल पाई थी। मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि पूर्व की सरकार ने आधी अधूरी सड़क का दो बार उद्घाटन कर दिया और झूठी वाह वाही लूटने की कोशिश । उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों की समस्या को देखते हुए करीब 40 लख रुपए का अतिरिक्त बजट इस सड़क पर खर्च किया और उसके बाद इस सड़क पर आज सरकारी बस सेवा शुरू की है । उन्होंने बस सेवा शुरू करने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का विशेष रूप से आभार जताया । साथ ही कहा कि इस पर सेवा शुरू होने से इलाके की करीब चार पंचायतें सीधे तौर पर लाभान्वित होगी और आने वाले समय में उनका नियमित रूप से बस सेवा मिलेगी।वहीं स्थानीय लोगों ने बस सेवा को शुरू करने के लिए कांग्रेस के स्थानीय विधायक को विनय कुमार का आभार जाता है और कहा की बस सेवा शुरू न होने से लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । लोगों ने बताया कि बस सेवा शुरू न होने से उन्हें मुख्य सड़क तक पहुंचने में कई दिक्कते आती थी।
