मंडी :धर्मवीर (TSN)-फर्जी वेबसाइट के जरिये सरकारी व नामी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन प्रोसेसिंग फीस ऐंठने के आरोपी को गिर+फ्तार किया है। हिमालयन स्टेट एडवेंचर पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम पर चलाई जा रही वेबसाइट के जरिये शातिर लोगों को सरकारी के अलावा नामी कंपनियों में नौकरी के लिए आवेदन प्रोसेसिंग शुल्क लेता था। जबकि अभी तक की जांच में इसके लिए वह अधिकृत नहीं पाया गया है। आरोपी न ही तो कोई आधिकारिक दस्तावेज पुलिस के समक्ष पेश कर पाया है।
शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ की कार्यवाई
साइबर क्राइम पुलिस थाना मध्य खंड मंडी ने एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्यवाई की गई है। आरोपी वेबसाइट के जरिये नौकरी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को शातिर क्यूआर कोड भेजता था। जोकि इसके खाते से लिंक था। इस क्यूआर कोड को व्हाट्स एप के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाता था। आरोपी ने इस वेबसाइट से नौकरी के लिए प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 1875 रुपये धनराशि उम्मीदवारों से लेता था। बाकायदा नौकरी के लिए टेस्ट व्हाट्स एप पर करवाया जाता था। जबकि जीपीएफ के नाम पर भी शातिर लोगों को अपने झांसे में लेता था। आरोपी ने नौकरी के संबंध में समाचार पत्रों में विज्ञापन भी दिया था। अब तक की जांच पड़ताल में शातिर के खाते से करीब 73 लोगों की तरफ से धनराशि जमा करवाई जाने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी अभिनाश शर्मा निवासी बल्ह घाटी मंडी को इस मामले में दबोचा है। आरोपी का फोन और वेबसाइट को अपने कब्जे में ले लिया है।
वेबसाइट पर देश की कई नामी कंपनियों के नाम का उल्लेख
शातिर ने वेबसाइट पर देश की कई नामी कंपनियों के नाम का उल्लेख के अलावा भारत व राज्य सरकार से पंजीकृत लिखा हुआ है। एचएसएपीसीएल को रिक्रूमेंट एजेंसी बताते हुए बेरोजगार लोगाें को झांसे में लेकर उनसे धनराशि ली जाती थी। हालांकि साइबर पुलिस थाना मध्य खंड मंडी ने इस वेबसाइट को फर्जी बताया है। कंपनी का कार्यालय गुटकर में बताया गया है। जबकि पुलिस जांच में हकीकत में यह अभी तक मिल नहीं पाया है। वेबसाइट पर एक उद्यम पंजीकरण प्रमाण पत्र अपलोड किया गया है। साइबर पुलिस ने कुल्लू के एक व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई अमल पर लाई है। पुलिस पता लगा रही है कि आखिर किस तरह यह पूरा खेल चला हुआ था और कितने लोग इसमें शामिल है, इस पर जांच जारी है। बताया जा रहा है कि करीब एक माह से यह खेल चल रहा था। उधर, साइबर क्राइम पुलिस थाना मध्य खंड मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि मामले में एक आरोपी को गिर+फ्तार किया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
