संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के विनोद कुमार ने ताइक्वांडो खेल में दक्षिण कोरिया के सियोल में उच्च स्तरीय बलैक बैल्ट 7 डान (सेवन डान ) प्राप्त करके प्रदेश का ही नहीं अपितु देश का नाम भी रोशन किया हैं। हिमाचल ओलिंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विनोद कुमार प्रदेश सहित देश के लाखों खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत्र बन गए हैं।
दक्षिण कोरियाई देश के सियोल में विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवोन में उच्च स्तरीय ब्लैक बेल्ट डान परीक्षा का आयोजन हुआ, जिसमें विश्व के अनेकों देशों से ताइक्वांडो के वरिष्ठ कोचो एवं मास्टर्स ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में शिमला के विनोद कुमार ने ब्लैक बेल्ट 7वीं डॉन हासिल की हैं जो प्रदेश के लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में इस खेल के लिए मैदान बनाए जाने चाहिए ताकि खेल को बढ़ावा दिया जा सके और युवाओं को नशे से दूर व खेलों के प्रति रुझान को बढ़ाया जा सके।
