By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में बनी दवाएं एक बार फिर मानको पर नहीं उतर पाई खरा…प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में बनी दवाएं एक बार फिर मानको पर नहीं उतर पाई खरा…प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल
himachalNews

प्रदेश में बनी दवाएं एक बार फिर मानको पर नहीं उतर पाई खरा…प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/02/22 at 1:20 PM
Share

नालागढ़ :जगत सिंह (TSN)-जनवरी में बनी हिमाचल प्रदेश की 14 समेत देशभर की 46 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। प्रदेश की जिन 14 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें सिरमौर की तीन, कांगड़ा की एक और सोलन जिले की 10 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधी मानक नियंत्रण संगठन ने जनवरी के ड्रग अलर्ट में ये दवाएं मानकों पर सही नहीं पाई गई हैं।

इन दवाओं में त्वचा में होने वाले संक्रमण,जीवाणु संक्रमण, भूख बढ़ाने वाली दवा,एलर्जी, गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव,एनीमिया, एसिडिटी एलर्जी, शुगर और दर्द की दवाएं शामिल हैं। जनवरी में देश में कुल 932 दवाओं के सैंपल लिए गए थे,जिनमें 886 पास हुए और 46 फेल हुए। जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं,उनमें पांवटा साहिब के सनवेट हेल्थकेयर कंपनी की त्वचा में होने वाले संक्रमण की दवा क्लिंडामाइसिन,जीवाणु संक्रमण की दवा एमिकेसिन सेलवेमट, बद्दी के लोधी माजरा की एक्विनोओ फार्मास्युटिक कंपनी की भूख बढ़ाने की दवा साइप्रोहेप्टाडीन ट्राईकोलिन साईट्रेट, पांवटा की जी लैबोरेटरी कंपनी की एलर्जी की दवा मोक्सीफ्लोक्सासिन ,बद्दी की डीएम फार्मा कंपनी की गर्भाशय से अनियमित रक्त स्राव की ट्रेनेक्सामिक एसिड व मेफेनामिक एसिड, मलकू माजरा के एंज फार्मा कंपनी की एनीमिया की दवा फोलिक एसिड, हलेरो लैब कंपनी की एसिडिटी की पेंटाप्रोजोल, हिल्लर लैब की एलर्जी की दवा लेवासिट्राजिन, मेग्नाटेक कंपनी की शुगर की दवा ग्लिमोपिराईड, मेटफोरमिन पियोग्लिटालोन, झाड़माजरी स्थित सश्री राम हेल्थ केयर कंपनी की एसिडिटी की दवा पेंटाप्रोजोल, बरोटीवाला स्थित फोरगो फार्मास्युटिकल कंपनी की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट लियोसिट्राजिन, बद्दी के भटोली कलां स्थित एएसपीओ कंपनी की त्वचा की एलर्जी की दवा मोंटेलुकास्ट, कांगड़ा जिले के राचिल फार्मा कंपनी की एलर्जी की लियोसिट्राडिन व बद्दी के मलकू माजरा स्थित एंज लाइफ साइंस कंपनी की दर्द की दवा डिक्लोफेनाक दवा के सैंपल फेल हुए हैं।

इस बारे बातचीत करते हुए ड्रग कंट्रोलर बद्दी मनीष कपूर ने बताया कि जिन दवा उद्योगों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया जाएगा और बाजार से स्टॉक वापस मंगवाएंगे। विभाग स्वयं भी इन सैंपल की जांच करेगा।

TAGGED: BBN medicines sample fail
Chandrika February 22, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बजट चर्चा पर मुख्यमंत्री के जवाब से पहले सदन के बाहर विपक्ष का उद्योगों के पलायन को लेकर हंगामा
Next Article गेहूं में पीला रतुआ का प्रकोप…कृषि विभाग ने पांच जिलों में बनाई सर्विलांस टीमें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?